{"_id":"6429cfe9a0815cbfee0ef8a4","slug":"five-stone-crushers-sealed-after-getting-more-mining-roorkee-news-c-5-1-drn1030-121060-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्टॉक से ज्यादा खनन मिलने पर पांच स्टोन क्रशर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्टॉक से ज्यादा खनन मिलने पर पांच स्टोन क्रशर सील
विज्ञापन
खनन विभाग की टीम ने जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को की कार्रवाई
जिला प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री खरीदने और बेचे जाने की शिकायत पर लक्सर क्षेत्र में स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान स्टॉक से ज्यादा खनन सामग्री पाए जाने पर पांच क्रशरों को सील कर दिया गया। जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि लक्सर क्षेत्र में स्थित कुछ स्टोन क्रशर मालिक बाणगंगा व गंगा नदी में अवैध खनन करवाते हैं। इसकी वजरह से राज्य सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने खनन विभाग की टीम को जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने टीम के साथ रविवार को लक्सर क्षेत्र में पहुंचकर स्टोन क्रशरों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने लगभग 12 क्रशरों की जांच की। जांच के दौरान पांच स्टोन क्रशरों में गड़बड़ी पाई गई। प्रभारी जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पांच स्टोन क्रशरों पर भंडारण पाया गया है। उन्हें सील कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में राजस्व विभाग द्वारा जुर्माना लगाकर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।