फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five roads of Jhabreda area will be built with two crores

दो करोड़ से निर्मित होंगी झबरेड़ा क्षेत्र की पांच सड़कें

Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Five roads of Jhabreda area will be built with two crores
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से अप्रैल में भेजे गए प्रस्ताव को राज्य वित्त आयोग से स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत दो करोड़ की लागत से सात किमी लंबी पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में करीब 500 सड़कों का निर्माण किया गया है, लेकिन कई संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण की अब भी आवश्यकता बनी हुई है। इसके चलते अप्रैल में शासन को करीब दो करोड़ की सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनको राज्य वित्त आयोग के तहत अब स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत करीब सात किमी लंबी पांच सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। विधायक ने बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में 29 अन्य सड़कों के निर्माण को भी स्वीकृति दी है। जल्द ही इनका शासनादेश जारी होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से जारी हुए बजट के अंतर्गत दो किमी लंबी सड़क का निर्माण नगला एमाद से कुमराड़ा तक 51 लाख में होगा। वहीं, सढ़ोली से मखदूमपुर तक डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण 36 लाख से होगा। बसवाखेड़ी से कोटवाल तक करीब दो किमी लंबी सड़क का निर्माण 49 लाख से होगा। इसके अलावा देवपुरा से खाताखेड़ी तक सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण 32 लाख की लागत से किया जाएगा। झबरेड़ा से शीतलपुर तक करीब एक किमी लंबी सड़क का निर्माण 65 लाख की लागत से पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed