फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five people accused of assault, FIR registered

Roorkee News: पांच लोगों पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 03 Mar 2026 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five people accused of assault, FIR registered
मथाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के एक युवक को बार-बार घर के बाहर से बाइक चलाने से रोकने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुसकर गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के मथाना गांव निवासी रविंद्र पुत्र सेवाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 फरवरी को उनके गांव का ही देवेश उनके घर के बाहर बार बार बाइक चला रहा था। इससे उनके परिवार के छोटे बच्चों को परेशानी हो रही थी। उसके भतीजे राहुल और भाई मैनपाल ने देवेश को उनके घर के बाहर बाइक चलाने के लिए मना किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इससे गुस्साए देवेश अपने साथ अंशुल, कपिल, नीटू और अक्षय के साथ धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में आ गए। आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज से मना किया तो उन्होंने जमकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्हें देखकर आरोपी हमलावर धमकी देते हुए चले गए। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed