फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five more people got lost

पांच और लोगों के खाते हो गए खाली

Fri, 17 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 17 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जिसके कारण ऑन लाइन ठगी के शिकार बैंक उपभोक्ताओं की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पांच और नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद ठगी के शिकार होने वालों का आंकड़ा 30 के पार हो गया है।
बैंक खाता धारकों के खाते से रुपये निकलने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। कोतवाली रुड़की में शुक्रवार को पांच और लोग खाते से रुपये निकलने की शिकायत लेकर पहुंचे। इन लोगों ने भी यही बताया कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास ही है। उनके पास कोई फोन नहीं आया। उन्होंने किसी को भी अपने एटीएम का नंबर नहीं बताया। इसके बाद भी उनके खाते से रुपये निकल गए हैं। इन पांच उपभोक्ताओं को मिलाकर ऑन लाइन ठगी का शिकार होने वाले लोगों की संख्या 31 पहुंच गई है। शुक्रवार को मोहनपुरा निवासी सविता के चार हजार रुपये, मोहनपुरा निवासी अजय के 40 हजार, मोहनपुरा के ही जगदीश कुमार के 40 हजार, दूसरे जनपद के पुलिस कंट्रोलरूम में तैनात नेहा के खाते से 30 हजार और लालकुर्ती निवासी राजेश कुमार के खाते 48 हजार रुपये निकाले गए हैं।  
विज्ञापन


आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुड़की(ब्यूरो)। बैंक उपभोक्ताओं के खाते से रुपये निकलने की घटना ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। इस पर कैसे अंकुश लगाए। इसको लेकर पुलिस भी परेशान है, हालांकि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली रुड़की के कार्यवाहक प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि बैंक खातों से रुपये निकाले जाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि  साइबर अपराधियों की ओर से की जा रही ठगी के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अरुण कुमार दुआ निवासी डबल फाटक रुड़की की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके खाते से 1.85 लाख रुपये निकले थे। इसी मुकदमें में अन्य पीड़ितों के नाम शामिल किए गए हैं। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

देहरादून साइबर सेल से ली जा रही मदद
रुड़की(ब्यूरो)। साइबर अपराधियों के खातों से ऑन लाइन लाखों रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी भी बेहद गंभीर है। इस संबंध में अपने आधिनस्थों को  आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। साथ साइबर सेल देहरादून से भी पड़ताल में मदद ली जा रही है।

इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह को सौंपी जांच
रुड़की(ब्यूरो)। खातों से ऑन लाइन रुपये निकालेे जाने के मामले में कोतवाली रुड़की में दर्ज मुकदमे की जांच गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इसके लिए पीड़ित लोगों से संपर्क पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

खातों की निकलवाई जा रही डिटेल
रुड़की(ब्यूरो)। जिन उपभोक्ताओं के खातों से रुपये निकले हैं। उनके खातों की डिटेल पुलिस निकलवा रही है। ताकि पूरी स्थिति साफ हो सके। वैसे पुलिस की प्रारंभिक जांच में दो एटीएम पर पुलिस को संदेह है। जिसमें एक एटीएम लालकुर्ती क्षेत्र में है। जबकि दूसरा मोहनपुरा डबल फाटक पुल के समीप है। जिन उपभोक्ताओं के खातों से रुपये निकले हैं। उन्होंने इन दो एटीएम का इस्तेमाल किया था।
लालकुर्ती और मोहनपुरा में स्थित एसबीआई के दोनों एटीएम को पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही बंद करा दिया था। कोतवाली रुड़की के कार्यवाहक प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि जांच पूरी होने तक दोनों एटीएम को बंद रखा जाएगा।  जांच को आने वाली एक्सपर्ट की टीम की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि एटीएम में कोई डिवाइस या फिर चिप आदि लगाई गई है या न नहीं।

दिल्ली जाएगी पुलिस टीम
रुड़की(ब्यूरो)। जिन उपभोक्ताओं के खातों रुपये निकालने की बात सामने आई है। उनके खातों से रुपये दिल्ली के एक एटीएम से निकाले गए हैं। पुलिस की एक टीम दिल्ली जा रही है। जो उस एटीएम की वीडियो फुटेज लेगी। जिससे उपभोक्ताओं के रुपये निकाले गए हैं।


इन उपभोक्ताओं के खाते से निकले रुपये
उपभोक्ता           धनराशि
अरुण कुमार        1,85000/-
भोला राम           80,023/-
चंद्र सिंह            11000/-
धर्मेंद्र सिंह           8500/-
अफसर अली        40,000/-
चरण प्रीत सिंह      35,000/-
शैलेंद्र सिंह          25,000/-
नरेश सिंह नेगी      12,500/-
पूरण सिंह           26,500/-
योगेंद्र प्रताप सिंह    16000/-
सलमान              10,000/-
महेश गुप्ता            6900/-
संदीप रावत          40,000/-
अखिलेश सिंह       32000/-

मामला साइबर अपराध से जुड़ा है। इसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। बैंक से सभी पीड़ित उपभोक्ताओं की बैंक डिटेल निकलवाई जा रही है। जिन दो एटीएम पर संदेह हैं। उनकी जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी।
स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की।

खातों से रुपये निकालने की शिकायत पर संबंधित एटीएम को बंद करा दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
डीसी गुप्ता, चैनल मैनेजर, एटीएम आउट सोर्सस एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed