फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First they broke the junk dealer's head, then ran away after snatching money and phone

Roorkee News: कबाड़ी का पहले सिर फोड़ा, फिर रकम और फोन छीनकर भागे

Tue, 06 May 2025 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
First they broke the junk dealer's head, then ran away after snatching money and phone

विज्ञापन
रुड़की। कबाड़ी से दो युवकों ने मारपीट कर हजारों रुपये की रकम और फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गए। घायलावस्था में कबाड़ी ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला कस्बा मंगलौर निवासी मोबिन ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास वह आजादनगर में पीपल चौक के पास फेरी कर रहा था। वहां पहले से घात लगाए दो युवकों ने सिर पर पंच मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और जेब से करीब चार हजार रुपये और फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायल ने अपने परिवार के लोगों को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद घायल को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। हमला करने वाले युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि घटना को अंजाम देने वाले युवक नशेड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed