फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Idol stolen from Kanhaiya temple First folded hands in front of Laddu Gopal and then took away the idol

Roorkee: कन्हैया मंदिर में चोर की हरकत, पहले लड्डू गोपाल के आगे जोड़े हाथ, फिर उठा ले गया मूर्ति, CCTV में कैद

Fri, 16 May 2025 11:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 11:33 AM IST
सार

प्राचीन कृष्ण मंदिर में एक चोर घुस गया। और वहां से उसने 25 किलो पीतल से बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति दिनदहाड़े चोरी कर ली। मूर्ति चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
Idol stolen from Kanhaiya temple First folded hands in front of Laddu Gopal and then took away the idol
लड्डू गोपाल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहडेकी स्थित कन्हैया मंदिर से चोर ने लड्डू गोपाल की 25 किलोकी पीतल की मूर्ति दिनदहाड़े चोरी कर ली। घटना की तहरीर पुलिस को मिली है। वहीं मूर्ति चोरी की वारदात को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों ने जल्द घटना का खुलासा नहीं होने पर चौकी के घेराव की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बुधवार को बेहडेकी सैदाबाद स्थित प्राचीन कृष्ण मंदिर में एक चोर घुस गया। वहां से उसने 25 किलो पीतल से बनी लड्डू गोपाल की मूर्ति दिनदहाड़े चोरी कर ली। मूर्ति चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें चोर कपड़े में लपेटकर लड्डू गोपाल की मूर्ति ले जाता दिख रहा है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...CM Pushkar Singh Dhami:  घूसखोरी के आरोप में पांच गिरफ्तारी; X पर ट्रेंड करता रहा धामी क्लीन अप करप्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि चोर ने मंदिर में घुसकर पहले तो सभी मूर्तियों के सामने हाथ जोड़े और शीश झुकाया। इसके बाद मूर्ति चोरी कर अपने साथ ले गया। मंदिर के महंत स्वामी कृष्णानंद गिरी महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्णा कि इस मूर्ति पर जन्माष्टमी वाले दिन दुग्ध अभिषेक किया जाता है। इकबालपुर चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट ने बताया कि चोर की तस्वीर कैमरे में साफ दिखाई दे रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed