फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire vehicles were used in narrow markets to test the route

Roorkee News: संकरे बाजारों में फायर वाहन दौड़ाकर परखा रास्ता

Tue, 09 Jun 2026 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire vehicles were used in narrow markets to test the route
बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं को देखते हुए फायर यूनिट रुड़की ने संकरी गलियों और बाजार क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार दोपहर विशेष अभियान चलाया। फायर स्टेशन प्रभारी वंश नारायण यादव ने बताया कि उच्चाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत फायर यूनिट की टीम ने बीटी गंज से रामपुर मंडी तक संकरे बाजार मार्ग का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान अग्निशमन वाहन को बाजार मार्ग से गुजारकर रास्तों की स्थिति का जायजा लिया गया। कई स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान मार्ग में बाधा बनता मिला। इसपर संबंधित दुकानदारों को तत्काल सामान हटाने और रास्ता साफ रखने के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि अग्निशमन एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों के लिए मार्ग हमेशा अवरोध मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed