{"_id":"679fb5f5fb8f580acc041b8a","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-car-people-jumped-to-save-their-lives-roorkee-news-c-5-1-drn1031-609809-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चलती कार में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
Iकार में सवार थे छह लोग, शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे सभीI
Iशादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार आग का गोला बन गई। कार से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।I
Iमंगलौर कोतवाली पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर दो बजे मुजफ्फरनगर के छपार निवासी कार चालक महबूब और पांच अन्य लोग रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। जैसे ही वह मंगलौर के पास गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। जिसे देखकर चालक ने कार रोक ली। इस बीच देखते ही देखते कार से आग की लपटें निकलने लगीं। यह देखते ही कार में बैठे सभी लोग बाहर निकल गए और भागकर जान बचाई। इस बीच कार से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
I
Iसूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच गंगनहर पटरी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि कार करीब 90 प्रतिशत जल गई है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कार मालिक हारून निवासी चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर को भी घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है।I