फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire breaks out in a 14-wheeler truck parked on the road

Roorkee News: सड़क पर खड़े 14 टायर वाले ट्रक में लगी आग

Sat, 11 Apr 2026 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a 14-wheeler truck parked on the road
रहमतपुर रोड के पास एक प्लॉट में खड़े 14 टायर वाले ट्रक में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंचीं लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना पर चेतक कर्मी रविंद्र बालियान और जमशेद अली मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने भी तुरंत पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक ट्रक के सभी टायर जलकर राख हो चुके थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed