{"_id":"6a37d5c951e6e8333302f745","slug":"fir-registered-on-charges-of-kidnapping-and-sexual-exploitation-of-a-minor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1000417-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग के अपहरण और यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसका यौन उत्पीड़न करने और न्यायालय में फर्जी निकाहनामा पेश करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता के पिता ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नाबालिग पुत्री को कुछ लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। तहरीर के अनुसार मुख्य आरोपी पुत्री को एक अज्ञात मकान में ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा गया और उसका यौन उत्पीड़न किया गया। इसके बाद, अन्य आरोपियों की मदद से पुत्री को नैनीताल ले जाया गया जहां फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर कमरा लिया गया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर एक फर्जी निकाहनामा तैयार किया और उसे नैनीताल हाईकोर्ट में पेश कर सुरक्षा की मांग की। हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने न्यायालय में नाबालिग पुत्री का स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट और जन्म प्रमाणपत्र दाखिल किया। दस्तावेजों की जांच के बाद न्यायालय ने किशोरी को नाबालिग मानते हुए उसे नारी निकेतन भेज दिया। अब न्यायालय के आदेश पर पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।