फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR lodged against five people including husband in case of death of married woman

Roorkee News: विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against five people including husband in case of death of married woman
दो लाख रुपये नकद व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता से मारपीट के साथ ही गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर चोटों के कारण विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




रविवार को थाना लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर आदमपुर निवासी यामीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी मंगलौर के मोहल्ला निवासी महबूब के पुत्र सलमान के साथ 10 अक्तूबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ बड़ी धूमधाम से की थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से ज्यादा दहेज दिया था।
विज्ञापन




बताया गया कि कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा, उसके बाद उसका पति अपने परिवारवालों के साथ मिलकर उनकी पुत्री पर दो लाख रुपये नकद व बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने लगा। काफी दिनों तक तो उसने सहन किया लेकिन जब वह मारपीट करने लगे तो उसने उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की ससुराल जाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह नहीं माने तो वह अपनी पुत्री को लेकर घर आ गए। उन्होंने बताया कुछ समय बाद उसकी ससुरालवाले आए और भविष्य में मारपीट नहीं करने की बात कहने लगे तो उन्होंने अपनी पुत्री को उनके साथ भेज दिया।



2024 में उनकी पुत्री को बेटी हुई। उसके बाद फिर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। 31 अक्तूबर 2025 को उसकी पुत्री ने फोन कर बताया कि दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और गला घोटकर मारने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद उसकी पुत्री की जेठानी ने फोन पर सूचना दी कि सहरा ने फंदा लगा लिया है और उसे रुड़की एक नर्सिंग होम में ले गए हैं।


सूचना मिलते ही वह अपने पुत्र के साथ रुड़की पहुंचा तो वहां पहुंचकर पता चला कि दहेज की मांग पूरी न होने पर गला घोंटकर मारने का प्रयास किया गया है। चिकित्सक ने 08 नवंबर को हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। आठ दिन पंचकुला के सिविल अस्पताल में उपचार के बाद 17 नवंबर की रात में उनकी पुत्री की मौत हो गई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान, महबूब, नूरजहां, मुस्तकीम व नरगिस निवासी मलकपुरा मंगलौर के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed