फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Finish wait, small government sworn

इंतजार समाप्त, छोटी सरकार ने ली शपथ

Tue, 22 Mar 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 22 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

रुड़की। तीन महीने से प्रधानों का कार्यभार ग्रहण करने के लिए लालायित नए प्रधानों का इंतजार मंगलवार को समाप्त हो गया है। पांच ब्लॉकों में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों का कार्यकाल शुरू करने के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 29 मार्च को पंचायतों में औपचारिक बैठकों के साथ इनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जिले के पांच ब्लॉकों में तीन चरणों में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों की घोषणा दो जनवरी को की गई थी। लेकिन चुने गए ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को पुराने प्रधानों का कार्यकाल शेष रहने के चलते कार्यभार नहीं मिल पा रहा था। मंगलवार को जिलेभर के ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को ब्लॉक मुख्यालय रुड़की, भगवानपुर, लक्सर, नारसन, खानपुर में पंचायतों का कार्यकाल शुरू करने से पहले शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


अब 29 मार्च को सभी पंचायतों में औपचारिक बैठक  होने के बाद पंचायतों का गठन कर दिया जाएगा। इस बैठक में किसी प्रकार का प्रस्ताव पारित नहीं होगा। उसके बाद होने वाली बैठकों में प्रस्ताव पास करने आदि के कार्य शुरू हो सकेंगे। 30 मार्च को पंचायत सचिवों की ओर से नए प्रधानों को कार्यकाल शुरू करने के लिए पुराने प्रधानों से बस्ता दिलवाकर कार्यभार सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान पुत्र को दिखाया बाहर का रास्ता
रुड़की ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में जब पंचायत जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जा रही थी तो एक ग्राम पंचायत की महिला प्रधान का पुत्र भी वहां पहुंच गया। लेकिन जब बीडीओ शिवरानी चौहान ने महिला जनप्रतिनिधियों से परिचय लेना शुरू किया तो अपनी मां की बराबर में बैठा महिला प्रधान का पुत्र पकड़ में आ गया। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए महिला प्रधान के पुत्र को बाहर किया।

घूंघट में आई प्रधान
पंचायतों में भले ही महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया हो। लेकिन शपथ लेने के लिए भी महिलाएं आत्मनिर्भर दिखाई नहीं दीं, अधिकांश महिला पंचायत जनप्रतिनिधि अपने पति एवं पुत्र आदि रिश्तेदारों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं। इसके अलावा गांव की सीधी-साधी महिलाएं घूंघट में नजर आईं। कई महिला जनप्रतिनिधि शपथ लेने के दौरान भी घूंघट में ही रहीं।

पुराने प्रधान का काम समाप्त
नए प्रधानों का कार्यकाल शुरू होने के साथ पुराने प्रधानों का काम अब समाप्त हो जाएगा। 29 मार्च के बाद पुराने प्रधान कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे। पुराने प्रधानों के कार्यकाल का अब बस एक सप्ताह का समय रह गया है।


छूटे पंचायतों में ले सकेंगे शपथ
शपथ समारोह में भाग लेने से छूटने वाले पंचायत जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठकों में शपथ ले सकेंगे। ग्राम पंचायत सचिव या ग्राम विकास अधिकारी इन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed