{"_id":"629627d3be80b0278333f465","slug":"fine-tiles-were-uprooted-preparing-to-set-up-lakhs-roorkee-news-drn4132626171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब: लाखों की अच्छी खासी टाइल्स उखाड़ी, नई बिछाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब: लाखों की अच्छी खासी टाइल्स उखाड़ी, नई बिछाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महावीर एनक्लेव में ठीकठाक टाइल्स वाली सड़क को उखाड़कर दोबारा 13 लाख की लागत से टाइल्स बिछाई जा रही है। इसका विरोध शुरू हो गया है। मामले में पीडब्लूडी के ईई ने जांच के आदेश दिए हैं।
महावीर एनक्लेव की रामबाग कालोनी में करीब ढाई साल पहले इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई गई थी। इस कालोनी में भारी वाहनों की आवाजाही नहीं है। इसके चलते सड़क की टाइल्स ठीक थीं। कहीं से टूटी-फूटी नहीं थी। इसके बावजूद 200 मीटर के इस हिस्से के लिए नई टाइल्स बिछाने का टेंडर जारी कर दिया गया। इस काम के लिए करीब 13 लाख रुपये खर्च होंगे। ठेकेदार ने जब इस सड़क से टाइल्स उखाड़ना शुरू किया तो लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई। धन की अनावश्यक बर्बादी को देखते हुए कुछ लोगों ने इसकी शिकायत पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता से की। इस दौरान क्षेत्र के एक पार्षद ने टाइल्स की जगह सीसी सड़क बनाने की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया। इन सबके चलते करीब एक माह से यह सड़क टूटी पड़ी है और यहां आने-जाने की स्थिति पहले से भी बदतर हो गई है। बारिश के चलते यहां पानी भर जाता है। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। कालोनी निवासी रवि अरोड़ा, गबर सिंह रावत, अनुराग आदि का कहना है कि सड़क की टाइल्स बिल्कुल ठीक थी। मजबूत टाइल्स को उखाड़कर फिर से नई टाइल्स बिछाने का कोई औचित्य नहीं है। यह धन की बर्बादी है।
पहले भी इसी तरह चल चुके हैं हथौड़े
यह पहली बार नहीं है जब अच्छी-खासी सड़क पर हथौड़े चले हों। करीब दो साल पहले नेहरू स्टेडियम के पास भी दो साल पहले बनी सड़क को तोड़कर नई सड़क बनाई गई थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया था। इसी तरह राजपुताना में भी दो साल पहले इसी तरह का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार का कहना है कि इस संबंध में कुछ लोगों की शिकायत मिली है। दो-तीन दिन में अधिकारियों को मौके पर भेजकर परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।