{"_id":"67af7c7500381d37ba0aa10e","slug":"fighting-and-stone-pelting-after-entering-the-house-five-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-619522-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर में घुसकर मारपीट व पथराव, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर में घुसकर मारपीट व पथराव, पांच घायल
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट व पथराव कर पांच लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लहबोली निवासी शौकीन ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी की शाम को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के चार लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का विरोध किया गया तो आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान बीच बचाव करने आए अशफाक, शाकिर, फैजान, बबली, पोपीन व उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें सभी घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर चोटें आईं। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेहताब, शाहिद, जावेद व शाहिब निवासी लहबोली के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।