फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Female students learned stress-relief techniques through mindfulness yoga

Roorkee News: माइंड फुलनेस योग से छात्राओं ने सीखे तनाव दूर करने के तरीके

Sat, 10 Oct 2026 06:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Female students learned stress-relief techniques through mindfulness yoga
परीक्षा के तनाव को दूर करने और छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शनिवार को श्री सनातन धर्म प्रकाश चन्द्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में माइंड फुलनेस योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को ध्यान, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के माध्यम से मानसिक शांति बनाए रखने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


शिविर में ब्रह्माकुमारी दीपिका बहन और राशि बहन ने छात्राओं को मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान से मन को शांत रखने, एकाग्रता बढ़ाने और परीक्षा के तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है लेकिन इसे तनाव और भय का कारण नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और योग-ध्यान के जरिये छात्राएं अपनी मानसिक स्थिति को संतुलित रख सकती हैं। कार्यक्रम संयोजिका एवं एंटी ड्रग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को नियमित दिनचर्या अपनाने, योग, ध्यान और प्राणायाम को जीवन का हिस्सा बनाने व नशे जैसी हानिकारक आदतों से दूर रहने की सलाह दी। डॉ. भारती शर्मा ने छात्राओं को अपनी भावनाओं को समझने, पर्याप्त विश्राम लेने और पढ़ाई के साथ व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed