{"_id":"64fa143c305dea8d980e0168","slug":"father-and-daughter-were-beaten-up-for-asking-for-borrowed-money-roorkee-news-c-5-1-drn1030-240325-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उधारी के पैसे मांगने पर बाप-बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उधारी के पैसे मांगने पर बाप-बेटी को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान पर किए गए उधार की रकम मांगने पर आरोपियों ने की पीड़ित से मारपीट
मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव में उधारी का तकाजा करने पर एक पक्ष के चार लोगों ने एक व्यक्ति को पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पिता को बचाने आई युवती के साथ भी आरोपी हमलावरों ने मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने मेडिकल कराने के बाद घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी कमर जहां ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कामिल हसन ने गांव में साबरी बुलबुल के नाम से एक दुकान खोल रखी है। बताया कि उसके पिता ने गांव के एक व्यक्ति को सामान उधार दिया था। काफी दिनों से वह पैसे नहीं दे रहा था। इस पर बृहस्पतिवार सुबह उसके पिता ने उक्त व्यक्ति से अपने पैसे देने के लिए कहा लेकिन उसने पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है की इस बीच उक्त व्यक्ति ने अपने बेटों व एक अन्य के साथ मिलकर उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि जब वह अपने पिता को बचाने के लिए बीच में आई तो आरोपी हमलावरों ने उसके ऊपर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कमर जहां ने चारों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी ने अमरचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन