फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers uproar over paddy purchase

धान खरीद न होने पर किसानों का तहसील पर हंगामा

Wed, 14 Oct 2020 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers uproar over paddy purchase
लक्सर। लक्सर क्षेत्र के किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों के अधिकारियों व कर्मचारियों पर किसानों का धान न खरीदने का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय पर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने इस बाबत एसडीएम को ज्ञापन देकर क्रय केंद्रों पर व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर किसानों का धान न खरीदने का आरोप लगाते हुए लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर हंगामा किया। किसान सत्यवीर चौधरी व भीम सिंह आदि का कहना था कि बाजार में मोटे धान का भाव क्रेय केंद्रों से चार सौ रुपये क्विंटल कम है। इसी का फायदा उठाते हुए क्रय केंद्र के कर्मचारी गांव में जाकर किसानों से सस्ते दामों में धान खरीद रहे हैं। इसके बाद इसी धान को क्रेय केंद्र पर सरकारी भाव से खरीदा हुआ दिखाया जा रहा है। नकली सिंह व नवनीत शर्मा का कहना था कि जब भी कोई किसान अपना धान लेकर क्रय केंद्र पर जाता है तो कर्मचारी कभी बारदाने का बहाना बनाकर तो कभी उनके ध्यान में ज्यादा नमी होने की बात कहकर उन्हें वापस लौटा देते हैं। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम पूरण सिंह राणा ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा किसानों को दिया है। ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, भोलाराम, वेदपाल सिंह व राहुल कुमार आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed