फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers told Agneepath scheme a hoax

किसानों ने केंद्र की अग्निपथ योजना को बताया छलावा

Fri, 17 Jun 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers told Agneepath scheme a hoax
अग्निपथ योजना के विरोध में हरिद्वार में शनिवार को निकलने वाली पैदल यात्रा में रुड़की क्षेत्र के किसान संगठन बड़ी संख्या में किसानों के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

14 जून को केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत 46 हजार युवाओं को सशक्त बलों में शामिल किया जाना है। योजना के अनुसार युवाओं को सेना में चार साल के अनुबंध पर भर्ती किया जाएगा। योजना का युवाओं के साथ किसानों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। हरिद्वार में चल रहे किसान महाकुंभ में इस अग्निपथ योजना को मुख्य मुद्दा बनाया गया है। योजना के विरोध में शनिवार को किसान पैदल यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के लिए छलावा है। इसका किसान संगठन कड़ा विरोध करेंगे। इसके विरोध में हरिद्वार में निकलने वाली पैदल यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री का कहना है कि केंद्र सरकार ने युवाओं के साथ मजाक किया है। इसके विरोध में पैदल यात्रा में संगठन बड़ी संख्या में किसानों के साथ एकत्र होकर हरिद्वार पहुंचेगा और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed