फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers surrounded the post when tractor theft was not disclosed

ट्रैक्टर चोरी का खुलासा नहीं होने पर किसानों ने घेरी चौकी

Tue, 01 Mar 2022 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the post when tractor theft was not disclosed
एक सप्ताह पूर्व ट्रैक्टर चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज किसानों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। साथ ही चौकी के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी। पुलिस के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टिकौला निवासी किसान नरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू एक सप्ताह पूर्व अपने ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ियां भरकर लखनौता स्थित चौराहे पर मशीन में आए थे। लकड़ियां मशीन में डालकर ट्रैक्टर-ट्राली वहीं खड़ी कर बाजार में घर का सामान लेने के लिए चले गए थे। कुछ देर बाद वह वापस आए तो ट्रैक्टर गायब था जबकि ट्राली मौके पर ही खड़ी थी। उन्होंने आसपास ट्रैक्टर की तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। 22 फरवरी देर शाम नरेंद्र ने तहरीर देकर ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह बीतने पर भी ट्रैक्टर का कोई पता नहीं चल पाया। इससे नाराज किसान चौधरी अशोक कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी संख्या में लखनौता पुलिस चौकी पर पहुंचे और घेराव किया। साथ ही प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि एक सप्ताह बीत गया है लेकिन ट्रैक्टर का अब तक पता नहीं चल पाया। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। सूचना मिलते ही एसओ विनोद थपलियाल मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस बीच किसान मौके पर ही एसएसपी को बुलाने की जिद पर अड़ गए। एसओ ने 12 मार्च तक का समय मांगा और ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 12 मार्च तक खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चरण सिंह, राजवीर, प्रशांत, सोहन, संदीप, जालौराम, जसबीर, टीटू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed