फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers surrounded the officials of Energy Corporation

किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घेरा

Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the officials of Energy Corporation
रुड़की तहसील में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : ROORKEE
बकाया वसूलने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान किसानों का कहना था कि जब शुगर मिल की ओर से गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा है तो वे कैसे बिल जमा करें। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम लौट गई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से गांव-गांव कैंप लगाकर बकाया बिल जमा किए जा रहे है। जिन उपभोक्ताओं का बिल जमा नहीं हो रहा है, उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। बुधवार को ऊर्जा निगम के अधिकारी मंगलौर क्षेत्र के मंडावली गांव पहुंचे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी का कहना था कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का दो साल से अधिक का भुगतान बकाया है। लिब्बरहेड़ी शुगर मिल पर वर्तमान पेराई सत्र का अधिकतर भुगतान बकाया है। इसके चलते किसानों को घर चलाना भारी पड़ रहा है तो बिजली का बिल कहां से जमा करें। किसानों का कहना था कि बकाया बिल भी किसान एक मुश्त देने में असमर्थ हैं। किसानों ने भुगतान होने पर तुरंत बिल जमा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी लौट गए। इस दौरान रामकुमार, निशांत, आकाश, जय कुमार, संजय, शौकीन, गय्यूर, ऋषिपाल, अमित, संजीव, प्रमोद, ओमपाल, राजपाल, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed