{"_id":"5da6106d8ebc3e93d76c5c32","slug":"farmers-sit-on-dm-office-since-21-roorkee-news-drn3229707187","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय पर किसानों का धरना 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय पर किसानों का धरना 21 से
विज्ञापन
झबरेड़ा क्षेत्र के डेलना गांव में बकाया गन्ना भुगतान को लेकर आयोजित उत्तराखंड किसान मोर्चा की ब?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड किसान मोर्चा (उकिमो) के पदाधिकारी, किसानों के साथ 21 अक्तूबर से डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देेंगे। मोर्चा की डेलना गांव में हुई पंचायत में धरना की रूपरेखा तैयार की गई।
मंगलवार को उकिमोे के पदाधिकारियों ने इकबालपुर शुगर मिल के भुगतान के लिए किसानों के साथ चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करीब 218 करोड़ का गन्ने का भुगतान बकाया है। इसके लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन, अब तक प्रशासन ने आश्वासन मात्र देकर आंदोलन समाप्त कराए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी किसानों को भुगतान कराने के लिए शुगर मिल को 72 करोड़ रुपये का ऋण दिलाने के साथ ही भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन, आज तक सीएम भी अपने आश्वासन को पूरा नहीं करा सके हैं। किसानों ने घोषणा की कि 21 अक्तूबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। वहीं, गन्ने के बकाए भुगतान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मंगलवार को ही मोर्चा के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में किसानों को डीएम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया।
इस दौरान पंचायत में महकार सिंह, आकिल हसन, पवन त्यागी, राजपाल सिंह, सुखपाल मुखिया, अर्जुन सिंह, राजीव त्यागी, तेजवीर सिंह, सोहन प्रधान, सिकंदर त्यागी, अम्बरीष त्यागी, दीपक पुंडीर और अनिल सैनी आदि मौजूद रहे।