{"_id":"61c1e923b210f7353b13a27b","slug":"farmers-exploited-under-bjp-rule-harish-rawat-roorkee-news-drn399415455","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राज में किसानों का हुआ है शोषण: हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राज में किसानों का हुआ है शोषण: हरीश रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने गरीबों के साथ खिलवाड़ किया है। किसानों का शोषण किया गया और बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं दिया गया। भाजपा के राज में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है।
मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ग्राम चौलीशहाबुद्दीनपुर पहुंचे। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यहां से सम्मान रैली का शुभारंभ किया गया। रैली भगवानपुर से खेलड़ी गांव होते हुए सिकरोढ़ा पहुंची। इसके बाद सिकरोढा स्थित मजार पर हरीश रावत ने चादर चढ़ाई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और महंगाई पर रोक लगाई जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। भाजपा के राज में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। युवा बेरोजगार हो गए हैं और रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
विधायक ममता राकेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र राकेश के समय में जो विकास कार्य भगवानपुर क्षेत्र में होने थे, उन फाइलों को दबाकर रख दिया गया है। भाजपा सरकार जनता का शोषण करने का काम कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेगी। इस दौरान विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री राव फरमूद, अभिषेक राकेश, मुलकीराज सैनी, विकास त्यागी, राव नाजिम, राव जुनैद, आबाद अली, शमशाद अली, अमीर आलम, नासिर, प्रवेज, वीरेंद्र ठाकुर, विक्रांत राणा, ब्रजपाल सिंह, शुभम शर्मा, रणदीप, मीरहसन, बिल्लू, बादशाह, फारुख अहमद आदि मौजूद रहे।