फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers Did Not Receive Payment Even After Filing a Report and Getting an RC Issued

Roorkee News: रिपोर्ट दर्ज और आरसी कटवाने के बाद नहीं मिला किसानों को भुगतान

Wed, 27 May 2026 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers Did Not Receive Payment Even After Filing a Report and Getting an RC Issued
गुजरात में इकबालपुर शुगर मिल मालकिन की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर किसानाें के बकाया भुगतान पर चर्चा तेज हो गई है। किसानों के बकाया भुगतान पर गन्ना विभाग रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद कोई ठोस कारवाई नहीं करवा पाया है। इससे किसानों का भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन


इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव शीशपाल पंवार ने गन्ना आयुक्त के निर्देश पर इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें मिल प्रबंधन ने उच्च न्यायालय से जमानत करवा ली। इसके बाद मिल की आरसी काटने की कार्रवाई हुई थी। आरसी की कार्रवाई हुई लेकिन रिकवरी की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होती है। मिल की संपत्ति दूसरे बैंकों में बंधक होने से रिकवरी में भी अड़चन आई हुई है।
विज्ञापन




अब तक रिकवरी भी नहीं हो पाई है। गन्ना विभाग ने भी तहसील प्रशासन के पाले में मामला डालकर हाथ झाड़ लिए है। गन्ना समिति के सचिव शीशपाल पंवार ने बताया कि किसानों की शिकायत पर झबरेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसके बाद मिल की आरसी कटवाई गई थी। किसानों के भुगतान के लिए पत्राचार किया जा रहा है। बता दें कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के गन्ने के पेराई सत्र 2018-19 का बकाया भुगतान 105 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। वहीं पेराई सत्र 2024-25 का लगभग 12 करोड़ रुपया किसानों के गन्ने का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव शीशपाल पंवार ने गन्ना आयुक्त के निर्देश पर इकबालपुर शुगर मिल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसमें मिल प्रबंधन ने उच्च न्यायालय से जमानत करवा ली। इसके बाद मिल की आरसी काटने की कार्रवाई हुई थी। इसके बाद रिकवरी की जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होती है। मिल की संपत्ति दूसरे बैंकों में बंधक होने से रिकवरी में भी अड़चन आई हुई है। अब तक रिकवरी भी नहीं हो पाई है।




गन्ना विभाग ने भी तहसील प्रशासन के पाले में मामला डालकर हाथ झाड़ लिए हैं। गन्ना समिति के सचिव शीशपाल पंवार ने बताया कि किसानों की शिकायत पर झबरेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उसके बाद मिल की आरसी कटवाई गई थी। किसानों के भुगतान के लिए पत्राचार किया जा रहा है। बता दें कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों के गन्ने के पेराई सत्र 2018-19 का बकाया भुगतान 105 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। वहीं पेराई सत्र 2024-25 का लगभग 12 करोड़ रुपया किसानों के गन्ने का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed