फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers create ruckus on committee over not getting fertilizer

Roorkee News: खाद नहीं मिलने पर किसानों का समिति पर हंगामा

Fri, 17 Nov 2023 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers create ruckus on committee over not getting fertilizer
नारसन स्थित बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने उमिको पदाधिकारियों के साथ समिति के खिलाफ प्रदर्शन किया। डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से किसानों की फसलें बुआई का काम पीछे हटता जा रहा है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बहुत से किसान खाद लेने के लिए उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने नेतृत्व में बहुउद्देशीय किसान सेवा समिति पर पहुंचा। वहां उन्होंने अधिकारियों से डीएपी और यूरिया खाद की मांग की। अधिकारियों के मना करने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बताया कि इस समय गेहूं और सरसों की बुआई चल रही है। किसानों को इन दोनों फसलों के लिए खाद की आवश्यकता पड़ती है लेकिन किसानों को समय से खाद नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




उकिमो के जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि 10 नवंबर को समिति के सचिव को मोर्चा ओर से शिकायतपत्र देकर खाद मंगवाने की मांग की गई थी। चेतावनी दी कि यदि सात दिन में खाद नहीं आया तो समिति पर किसान धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सात दिन बाद भी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं कराया गया। ऐसे में शुक्रवार को खाद नहीं मिल पाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले ही किसानों की फसल बरबाद हो चुकी है। अब समय से पानी की व्यवस्था नहीं होने से किसानों का नुकसान हो रहा है। डीएपी नहीं मिलने से गेहूं की बुआई में देरी हो रही है। इसका सीधा असर किसान की उपज पर पड़ेगा। इस दौरान आकिल हसन, अशोक चौधरी, राजकुमार, ओमकार, संदीप, पवन सिंह, सुभाष, नरेंद्र, अनस, रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed