फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers besiege the Consolidation Office

किसानों ने चकबंदी कार्यालय का किया घेराव

Tue, 02 Feb 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers besiege the Consolidation Office
रुड़की में चकबंदी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन रोड। - फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन रोड़ गुट ने चकबंदी विभाग के जिला बंदोबस्त अधिकारी का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 50 साल से गांव में चकबंदी चल रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी भ्रष्टाचार के चलते प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू रोड़ गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड के नेतृत्व में किसान तहसील स्थित चकबंदी विभाग के जिला बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग किसानों को बर्बाद करने में लगा है। तीन साल पहले शासन ने एसआईटी गठित कर जांच कराई थी और चकबंदी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। केल्हनपुर गांव में 16 किसानों को मृत दिखाकर उनकी जमीन बेच दी गई। इसमें भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद जिला बंदोबस्त अधिकारी दीवान सिंह नेगी ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान किसानों ने गंभीर आरोप लगाए तो नोकझोंक हो गई। पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि विभाग किसानों की जायज समस्याओं जल्द समाधान करे। नहीं तो कार्यालय में तालाबंदी कर अधिकारियों को बंधक बनाया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष नाजिम अली, युवा विंग के जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह, पवन रोड़, इमरान अली, प्रधान परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed