फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers adamant on closing shop, uproar

किसान दुकान बंद कराने पर अड़े, हंगामा

Wed, 09 Dec 2020 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers adamant on closing shop, uproar
लक्सर में कृषि बिल के विरोध में हंगामा कर रहे किसानों को समझाती पुलिस। - फोटो : ROORKEE
भारत बंद के समर्थन में जुलूस निकाल रही भीड़ ने खुली दुकानों को जबरदस्ती बंद कराने की कोशिश की, जिससे किसान और दुकानदार आमने-सामने आ गए। एएसपी व एलआईयू के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को भारत बंद के समर्थन में किसान जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान किसानों ने व्यापारियों की दुकानों के शटर नीचे गिराकर बंद कराने की कोशिश की। पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश की तो हंगामा हो गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निपेंद्र चौधरी की मार्केट की दुकानें किसान जबरन बंद कराने लगे तो नोकझोंक हो गई और दोनों किसान व व्यापारी आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे एएसपी राजन सिंह, कोतवाली प्रभारी हेमेंद्र सिंह नेगी, एसएसआई नितेश शर्मा ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। इसके बाद ने किसानों ने कस्बे के बालावाली तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाया। इस दौरान गुरदीप सिंह, मंगल सिंह, सुखदेव सिंह, जस्सा सिंह, राजा सिंह, गुरविंदर सिंह, ऋषिपाल, मलकीत सिंह, नौशाद सिंह, ताहिर, करमजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, महेंद्र सिंह, बख्शीश सिंह व दिलबाग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
कस्बे में लगा जाम
कस्बे के बालावाली तिराहे पर किसानों के जाम लगाने से लक्सर-पुरकाजी और लक्सर-रायसी मार्ग पर कई किमी लंबा जाम लग गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान राहगीरों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed