फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family kept sleeping, burglars found their house

सोता रहा परिचार, चोरों ने खंगाला घर

Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping, burglars found their house
लक्सर। चोरों ने एक अधिवक्ता के घर से हजारों की नकदी व पांच लाख से अधिक के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। अधिवक्ता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ढाढेकी गांव निवासी विजयपाल गुर्जर लक्सर तहसील में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार की रात में भी वह अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे, जबकि दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घर के अन्य सदस्य सोए थे। रात में चोरों ने दूसरी मंजिल पर बने एक अन्य कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार की नकदी, चांदी के तीन सिक्के, सोने की सात अंगूठी, सोने की दो जोड़ी झुमकी, एक सोने का ओम, एक मंगलसूत्र, सोने के कंगन, चार जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने का मंगलसूत्र समेत लगभग पांच लाख से अधिक की कीमत के जेवर चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो चोरी का पता चला। विजयपाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसआई प्रकाश चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed