फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fake of 15 lakhs by showing fake documents of the company

कंपनी के फर्जी दस्तावेज दिखाकर 15 लाख की ठगी

Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fake of 15 lakhs by showing fake documents of the company
एक कंपनी के फर्जी दस्तावेज दिखाकर करोड़ों का ऑर्डर तैयार कराने के नाम पर दो लोगों ने रुड़की के एक कंपनी मालिक से लाखों रुपये की ठगी कर ली। कंपनी मालिक को ठगी का पता चला तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन दोनों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। कंपनी मालिक की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शास्त्रीनगर पनियाला रोड निवासी कुडप्पा जगन्नाथन की मेसर्स शिवशक्ति इंजीनियरिंग एंड कंसलटेंट्स के नाम से कंपनी है। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात दो लोगों से हुई थी। दोनों लोगों ने बताया था कि चेन्नई स्थित एक कंपनी में टरबाइन का कार्य करते हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी के कुछ दस्तावेज दिखाए, जिनमें 7.50 करोड़ का ऑर्डर तैयार करना दर्शाया गया।
विज्ञापन

इस पर कुडप्पा जगन्नाथन अपनी कंपनी को ऑर्डर दिलाने के झांसे में आ गए। आरोप है कि दोनों ने कंपनी में काम कराने के नाम पर उनसे किश्तों में 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी जब दोनों ने काम नहीं किया तो उन्होंने छानबीन की। छानबीन में पता चला कि दोनों लोगों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों ने लौटाने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रिया थर्मल एनर्जी फर्म के मालिक सुरेंद्र सिंह पुत्र गिरधारी सिंह निवासी ग्राम गुन्नारसा, देवबंद जिला सहारनपुर और राजराय चौधरी निवासी डायमंड हर्बल रोड बेहाला, कोलकाता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed