फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fake mawa was being made from semolina, vegetable oil and milk powder

Roorkee News: सूजी, वनस्पति और मिल्क पाउडर से बन रहा था नकली मावा

Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake mawa was being made from semolina, vegetable oil and milk powder
मावा भट्टी से बरामद सामग्री को निस्तारित कराते अधिकारी ( विभाग )
खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने पुलिस के साथ लक्सर क्षेत्र में एक मावा भट्ठी पर छापा मारा। भट्ठी पर बड़े पैमाने पर नकली मावा तैयार किया जा रहा था। टीम ने मौके से 70 किलो तैयार मावा और नकली मावा बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे सूजी, मिल्क पाउडर व वनस्पति बरामद किए। मौके से बरामद एक क्विंटल से अधिक सामग्री को डंपिंग यार्ड में निस्तारित करा दिया गया। तीन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के साथ ही भट्ठी संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन




जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त टीम ने लक्सर के मखियाली गांव में मावा भट्ठी पर छापा मारा गया। मौके पर सूजी, मिल्क पाउडर और वनस्पति से मावा तैयार किया जा रहा था। यहां 70 किलो तैयार मावे के साथ 50 किलो सूजी, 4 कनस्तर में 10 किलो वनस्पति और 2500 से अधिक मिल्क पाउडर के पाऊच बरामद किए गए।
विज्ञापन


टीम ने वनस्पति, मावा और सूजी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। भट्टी संचालक निर्माण के संबंध में लाइसेंस, पानी की रिपोर्ट आदि प्रस्तुत नहीं कर सका। भट्टी संचालक मनव्वर को नोटिस जारी किया गया है। बरामद की गई 1.3 क्विंटल सामग्री को नगर पालिका के डंपिंग यार्ड में निस्तारित करा दिया गया। मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन, कपिल देव, नायब तहसीलदार मधुकर जैन, राजस्व निरीक्षक अनिल गुप्ता, कांस्टेबल मोहित हंतवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed