फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   fake affidavit filed in connection of 24 lacs emabazzlement

24 लाख के फर्जीवाड़े में दिया फर्जी शपथपत्र

Wed, 04 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 04 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
24 लाख के घोटाले में आरोपित पूर्व प्रधान को बचाने के लिए शिकायतकर्ता का फर्जी शपथ देकर मामले को निपटाने का षड्यंत्र रचा गया, लेकिन जब असली शिकायकर्ता से पूछताछ की गई तो सारा मामला खुल गया। अब मामले में आरोपित प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही फर्जी शपथ पत्र देने वाले की भी तलाश शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान तोयबा बानो ने जिलाधिकारी से शिकायत में आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान उमर आदिल और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने मिली भगत कर 28 मार्च को पंचायत के खाते से करीब 24 लाख रुपये निकाल लिए थे। साथ ही आरोप लगाया था कि  निकाली गई रकम से कोई काम भी नहीं कराया गया है। मामले की जांच होने पर ग्राम प्रधान की ओर से किए गए घोटाले का पर्दाफाश हो गया। इसी मामले में बाद में आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी जफर भारती ने भी मामले में शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर भी ब्लॉक के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी थी, लेकिन इसी बीच किसी ने खंड विकास अधिकारी को जफर भारती के नाम से फर्जी शपथ देकर बताया कि वह ग्रामीणों के बहकावे में आ गया था जिसके कारण उसने गलत शिकायत कर दी थी। अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता है। मामले में खंड विकास अधिकारी की ओर से शपथ पत्र की जांच की गई तो पता चला कि शपथपत्र फर्जी है और असली शिकायतकर्ता जफर भारती अपनी शिकायत पर अडिग होकर घोटाले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहा है। 
विज्ञापन

 
इस मामले में फर्जी शपथपत्र देने वाले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जा सकता है। साथ ही आरोपित पूर्व प्रधान के खिलाफ भी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएस भंडारी, बीडीओ, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed