फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Expressed protest by playing horn and bell of vehicles

ट्रांसपोटर्सों ने ताली, थाली, घंटा व हॉर्न बजाकर जताया विरोध

Mon, 07 Jun 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest by playing horn and bell of vehicles
बस अड्डा स्थित टैक्सी यूनियन कार्यालय पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के तत्वावधान में टैक्सी संचालक व चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ ताली, थाली, घंटी और वाहनों के हॉर्न बजाकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में राज्य सरकार से वाहनों के टैक्स माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की ओर से बस अड्डा स्थित टैक्सी यूनियन कार्यालय पर आयोजित बैठक में सभी मोटर मालिकों और यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि ट्रांसपोर्ट ही एक ऐसा व्यवसाय है, जो अपने खून-पसीने की कमाई से सरकार को बड़ी मात्रा में टैक्स देता है। इसके बावजूद सबसे ज्यादा उत्पीड़न वाहन चालकों का किया जाता है। चौराहों पर मोटर वाहनों के चालकों को चालान या घूसखोरी के माध्यम से प्रताड़ित किया जाता है, लेकिन फिर भी ट्रांसपोर्टर्स जनता की सेवा में दिन-रात भूखे-प्यासे रहकर इंसानियत का फर्ज निभा रहे हैं। इसके बावजूद आज तक केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार ने ट्रक, बस, ऑटो, विक्रम, टैक्सी चालकों को कोरोना वॉरियर्स की उपाधि नहीं दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डीजल, पेट्रोल, गैस आदि के दाम में रोजाना अनावश्यक बढ़ोतरी करके ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को भी खत्म करने वाले रास्ते अपना रही है। इस दौरान उन्होंने टैक्स की माफी और आर्थिक मदद करने की घोषणा की मांग की। बैठक में टैक्सी यूनियन के प्रीतम सिंह और बस-टैंपो यूनियन के देशराज सैनी ने कहा कि यूनियन उत्तराखंड सरकार के उस बयान की निंदा करती है, जिसमें सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा है कि कर्फ्यू में तो सभी के काम चल रहे हैं। इस मौके पर राजेश शर्मा, सुधीर शर्मा, छबील दास, अन्नू गुप्ता, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद चांद, प्रदीप कुमार, राज कुमार, अरविंद कुमार, सुनील शर्मा, संजय पंडित, श्रीकांत, संजय कुमार, पवन कुमार, कुलबीर चौधरी, रहतू सिंह, तरुण सैनी, मंजीत सिंह, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed