फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Explored three houses and mosques in one night

चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को खंगाला

Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Explored three houses and mosques in one night
भगवानपुर। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों और मस्जिद को निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास जंगल में तलाश की तो कपड़े समेत अन्य सामान पड़े मिले। वहीं, चोर मोबाइल और कीमती सामान अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव नन्हेड़ा में लाल, रविंद्र और अफसरी के घर आसपास हैं जबकि पास में ही मस्जिद भी है। शनिवार रात चोरों ने तीनों के मकानों को निशाना बनाते हुए पूरा खंगाल लिया। चोरों ने घरों से संदूक, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद पास में स्थित मस्जिद को निशाना बनाते हुए मोबाइल और बैटरी चोरी कर ली। रविवार को चोरी का पता चला तो ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। आसपास जंगल में छानबीन की तो कपड़े और अन्य सामान पड़े मिले जबकि चोर मोबाइल व कीमती सामान ले गए। मामले में तीनों मकान मालिकों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि काफी सामान जंगल से बरामद हो गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। आशंका है कि चोर आसपास के ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed