उत्तरांचल वेंडर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नगर निगम के समीप कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अजय गुप्ता ने वेंडरों को सस्ते दामों में खोखे उपलब्ध कराने में मदद करने और ब्याज रहित लोन दिए जाने जैसी सुविधाएं देकर उन्हें लाभान्वित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिन भर सड़कों पर सामान बेचकर गुजारा करने वाले वेंडरों के हितों के लिए सर्व समाज को रक्षा करनी होगी। वेंडर्स का शोषण किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से वेंडर्स के हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन की ओर से वेंडर्स के हितों की लड़ाई लड़ी जा रही है। उनका प्रयास है कि वेंडर्स को सस्ते दामों में वेंडिंग जोन में रखे जाने वाले खोखे उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक रामगोपाल कंसल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव दीपक मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष साजिद मलिक, अकरम, इरशाद, बंटी, रहमान, विजय, इकराम, अनुज, शाकिर, राहुल और अमित आदि मौजूद रहे।