{"_id":"57f3e4fd4f1c1b9232270876","slug":"everst-company-workers-demonstrated-at-factory-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट कंपनी के कर्मियों ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट कंपनी के कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 04 Oct 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री कर्मी धरना देते हुए
- फोटो : amarujala
भगवानपुर में एवरेस्ट कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को काम बंद रखा। साथ ही मांगों के समर्थन में कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन भी किया। कंपनी के जीएम ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इस पर कर्मचारी काम पर लौट गए। लेबर इंस्पेक्टर ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
एवरेस्ट कंपनी के कर्मचारी डेढ़ हजार से दो हजार रुपये इंक्रीमेंट, दीपावली पर डबल बोनस देने, शुद्ध पानी की व्यवस्था करने, कंपनी के भीतर मोबाइल रखने की अनुमति, सहारनपुर से आने वाले वर्करों के आने जाने की व्यवस्था और पीएफ ट्रस्ट के माध्यम से न कटवाकर सरकार के माध्यम से काटे जाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को सुबह काम बंद कर दिया। साथ ही कंपनी के गेट पर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश, ग्राम प्रधान सिंकदरपुर रामकुमार आदि कर्मचारियों के पास पहुंचे।
विज्ञापन
कंपनी के बाहर प्रदर्शन होने की जानकारी पर लेबर इंस्पेक्टर धर्म सिंह भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने लेबर इंस्पेक्टर को अपनी सभी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। कंपनी के जीएम विशाल कुमार ने कर्मचारियों से वार्ता की और उनकी सभी मांगों के संबंध में कंपनी के मैनेजमेंट से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने इसके लिए कर्मचारियों से एक सप्ताह का समय मांगा। जीएम के आश्वासन पर कर्मचारी वापस काम पर लौट गए। इस मौके पर संदीप, सतपाल, महावीर, सचिन, लाल बहादुर, कुर्बान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन