फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Even though the water level of Solani river may

Roorkee News: गंगा के बढ़ते जलस्तर को देख सहमे ग्रामीण

Mon, 17 Jul 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Even though the water level of Solani river may
खानपुर क्षेत्र में कहर बरपाने के बाद भले ही सोलानी नदी का जलस्तर घट गया हो लेकिन ग्रामीणों की मुश्किल अब भी कम होती नजर नहीं आ रही है। गंगा नदी का जलस्तर जिस तरह से बढ़ रहा है। वह ग्रामीणों को डरा रहा है। वहीं तहसील प्रशासन भी गंगा नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों की मदद को लेकर प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हुए हैं।
विज्ञापन


कई दिनों तक पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते सोलानी नदी में बहकर आए सैलाब ने लक्सर क्षेत्र में तटबंध ध्वस्त कर दिया था। इससे बाढ़ का पानी लक्सर और खानपुर क्षेत्र के दर्जनों गांव की कृषि भूमि व गांव में भर गया था। इसके चलते किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें तबाह हो चुकी हैं। रविवार को सोलानी नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन




यह बात राहत देने वाली थी लेकिन अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। रविवार शाम पांच बजे गंगा नदी का जलस्तर 292.80 मीटर दर्ज किया गया। गंगा नदी का चेतावनी निशान 293 मीटर और खतरे का निशान 294 मीटर पर है। अब ऐसे में क्षेत्र के नदी किनारे बसे कलसिया, बालावाली, गिद्धावाली, पोडोवाली, डेरियो, इदरीशपुर, बादशाहपुर, खानपुर, शेरपुर बेला, चंद्रपुरी कला, चंद्रपुरी खुर्द के ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed