फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Energy Corporation's vehicle running without papers seized

Roorkee News: बिना कागजों के दौड़ रही ऊर्जा निगम की गाड़ी सीज

Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation's vehicle running without papers seized
कस्बे में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग कर रहे ऊर्जा निगम के अधिकारी, खुद ही एआरटीओ की चेकिंग का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि जांच में सभी दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर अधिकारियों ने पहले अपना रौब गालिब करना चाहा लेकिन एआरटीओ की टीम ने बिना किसी दबाव में आए बिना ऊर्जा निगम की गाड़ी सीज कर दी। ऐसे में गाड़ी में बैठे सभी अधिकारियों को वैकल्पिक वाहनों से रुड़की पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन




सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग करने पहुंची हुई थी। इसी दौरान सड़क पर चेकिंग कर रही एआरटीओ की सचल दल की टीम ने बोलेरो गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार लिखा देखकर उसे रोक लिया। गाड़ी में ऊर्जा निगम के अधिकारी व अन्य स्टाफ बैठे हुए थे। सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने चालक से गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा तो गाड़ी चालक मांग के अनुरूप सभी दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन


परिवहन अधिकारी ने कागजों की बाबत कहा तो वह अधिकारी होने का रौब गालिब करने लगे। हालांकि एआरटीओ अधिकारी की टीम ने स्पष्ट किया कि बिना दस्तावेज गाड़ी जाने नहीं दी जाएगी। काफी देर तक भी पूरे दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर टीम ने ऊर्जा निगम की गाड़ी सीज कर दी। ऐसे में गाड़ी में बैठे सभी अधिकारियों को वैकल्पिक साधनों से लौटना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एआरटीओ एल्विन रोक्सी ने बताया कि सचल दल की टीम का क्षेत्र में चेकिंग अभियान चल रहा था। ऊर्जा निगम की एक गाड़ी के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे। अधूरे कागजात होने पर गाड़ी सीज की गई। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि सीज की गई गाड़ी को थाना परिसर में खड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed