फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Energy Corporation formed 12 teams to recover dues

Roorkee News: बकाया वसूली के लिए ऊर्जा निगम ने 12 टीमें बनाई

Mon, 02 Feb 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Energy Corporation formed 12 teams to recover dues
बकायेदारों से वसूली के लिए ऊर्जा निगम ने 12 टीमें बनाई हैं। उपखंड अधिकारी के दिशा-निर्देश पर कर्मचारियों की ओर से बकायेदारों के दरवाजे खटखटाए जा रहे हैं। मार्च के आखिरी सप्ताह तक ऊर्जा निगम को घरेलू और व्यावसायिक बकायेदारों से 105 करोड़ रुपये की वसूली करनी है।
विज्ञापन




रुड़की विद्युत वितरण मंडल में 35 बिजलीघरों से 2.70 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति हो रही है। साल भर में इन उपभोक्ताओं ने बिजली फूंकने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। अब बकाया ज्यादा होने पर बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिसंबर से ही ऊर्जा निगम ने बकायेदारों पर शिकंजा करते हुए अभियान शुरू कर दिए थे। अब दो माह का वक्त बचा है। ऐसे में एक अरब से अधिक की वसूली करने का दबाव ऊर्जा निगम पर पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए ऊर्जा निगम ने अब मंडल भर में अलग-अलग टीमों का गठन कर बकाया वसूलने के लिए अपने कर्मचारियों को फील्ड में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसई विवेक राजपूत ने बताया कि मंडल में एक टीम में पांच लोग शामिल है 12 टीमों का गठन किया गया है। उपखंड अधिकारी के साथ अवर अभियंता, लाइनमैन स्टाफ के साथ बकायेदारों के घर पहुंचा जा रहा है। जो उपभोक्ता बिल अदा नहीं कर रहे हैं उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

प्रतिदिन वसूलने हैं छह करोड़ रुपये

मंडल में ऊर्जा निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए नियमित आठ कैंप भी लगाए जा रहे हैं। एक दिन में करीब 6 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य अधिकारियों को मिला है। सरकारी उपभोक्ताओं पर भी करीब 40 करोड़ रुपये की देनदारी है। एसई के निर्देश पर सरकारी बकायेदारों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।




लाइव लोकेशन से हो रही मॉनिटरिंग



ऊर्जा निगम के कर्मचारी बकाया वसूली में कोई आनाकानी तो नहीं कर रहे इसका भी खास ख्याल रखा जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि व्हाट्सएप का एक ग्रुप बनाया गया है। इसमें जो राजस्व की वसूली करने जा रही टीम अपने फोटो और लोकेशन शेयर कर रही है। बकाया वसूली में किसी टीम ने लापरवाही बरती तो वेतन रोकने तक की कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed