{"_id":"698b3919004ec72a940f9c2a","slug":"encroachment-removed-from-kaliyar-dargah-area-roorkee-news-c-5-1-drn1027-898223-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कलियर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कलियर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार विकास अवस्थी के निर्देश पर दरगाह प्रबंधन ने पुलिस बल के सहयोग से दरगाह क्षेत्र में फैले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। कुछ अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।
मंगलवार को दरगाह प्रबंधन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दरगाह पहाड़ी गेट, तालाब किनारे, हज हाउस रोड, टिन शेड सहित आसपास के क्षेत्रों में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। दरगाह प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि दरगाह क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे हटाया जाएगा और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान दरगाह सुपरवाइजर इंतखाब आलम, सारिक नियाज़ी, अलसम कुरैशी, हारून, अफजाल अहमद, रविंद्र बालियान, अंकित, प्रदीप सहित अन्य दरगाह कर्मचारी मौजूद रहे।