फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Employees will perform a bike rally to show strength

मांगों को लेकर होगी आरपार की लड़ाई, शक्ति प्रदर्शन के लिए दोपहिया वाहन रैली निकालेंगे कर्मचारी

Fri, 13 Mar 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees will perform a bike rally to show strength
रुड़की। प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर शुक्रवार को सिंचाई विभाग के नलकूप खंड के सभागार में जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक मांग नहीं मानी जाती वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इसी कड़ी में कर्मचारियों ने 15 मार्च को बाइक रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन

धरने में उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों केे संबोधित करते हुए राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जनरल ओबीसी कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन उग्र हो रहा है। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने का शासनादेश जारी नहीं किया जाता, कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम और नगर निगम रुड़की के कर्मचारियों का उन्हें नैतिक समर्थन हासिल है। जल्द ही शहर के अन्य सामाजिक संगठनों को भी साथ लिया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश पर आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। 15 फरवरी को तीन बजे शहर में दोपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नेता मनोज नवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार 80 प्रतिशत कर्मचारियों की अनदेेखी कर रही है। 12 दिन से कार्यालयों में कामकाज ठप है। जनता परेशान हो रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

--
इन विभागों के कर्मचारी रहे शामिल
कोषागार विभाग, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, लिथो प्रेस, बाल विकास परियोजना विभाग, लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये कर्मचारी रहे मौजूद
अमित खटाना, अमरदीप, निष्कांत चौधरी, किरण बिष्ट, उदल मिश्रा, सुखदेव प्रसाद बडोला, अनिल चौधरी, विनय नेगी, मनीषा भटनागर, अनुज महेश्वरी, जीपी लखेड़ा, ऊदल मिश्र, मधुकर जैन, सूरजमल, विनोद ज्ञवाली, अंकुर शर्मा, सचिन राठी, रितु गुप्ता, महबूब त्यागी, दामोदर शर्मा, सीमा शर्मा, प्रीती जैन, मंजू सैनी, सविता देवी, रविन्द्र सिंह रावत, अशोक यादव, सीमा, सारिका चौहान, मुनेश कुमार, उदय सिंह, अशोक कुमार यादव, परवेज अहमद, संदीप कुमार, तरुण कुमार, विकास तिवारी, हरीश चंद्र डंगवाल, पीतांबर लाल, गुलजार अहमद, रजत सैनी, नरेशपाल सैनी, मीरा शर्मा, आभा शर्मा, रजनी मेंदीरत्ता, रुकमिणी, ऊषा शर्मा, टीनू शर्मा, संदीप सैनी, रोहित शर्मा, डीसी रमोला, विनोद कुमार यादव, विवेकानंद बिंजोला, अंकित त्यागी, अमित त्यागी आदि।
--
सिविल अस्पताल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
स्वास्थ्य विभाग के जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर सिविल अस्पताल परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था प्रदेश सरकार आंदोलनरत कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ऑफिसों में काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में सरकार को कर्मचारियों की एक सूत्री मांग मान लेनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में फार्मेसिस्ट एसपी बडोला, मनोज नवानी, पवन कश्यप, बीसी ममगाईं, एलपी सेमल्टी, बिंदु गुप्ता, एनबी डबराल, तरुण गौतम, वर्षा, तपन शर्मा, अंजुम, रीता, विनोद, अनीश कुुमार, संदीप, प्रतीक, अंजली आदि उपस्थित रहे।

--
बामसेफ ने की बैठक
बामसेफ की ओर से शुक्रवार को सिंचाई विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में प्रमोशन में आरक्षण लागू करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बामसेफ के जिलाध्यक्ष नथल सिंह ने कहा कि यदि प्रमोशन में आरक्षण बहाल नहीं किया जाता है तो सभी विभागों के कर्मचारियों की ओर से कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया जाएगा। बैठक में किशनलाल, धर्मवीर सिंह, सुशील कुमार, कंवरपाल, विनोद कुमार, अनिल रवि, जगपाल सिंह, महिपाल सिंह, संजय कुमार, यशपाल, राजेश कुमार, प्रदीप, डेविड वर्मन, ललित कुुमार, पिंटू कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed