फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   employees started hunger strike

कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरु

Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
employees started hunger strike
लक्सर में एक टायर फैक्ट्री के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिक। - फोटो : ROORKEE
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 12 दिनों से फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ चल रहा कर्मचारियों का क्रमिक अनशन सोमवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदल गया। चार कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

लक्सर की एक टायर फैक्टरी के कर्मचारी करीब दो सप्ताह से वेतन वृद्धि की मांग को लेकर गेट के सामने प्रबंधन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन ने 27 में से 20 यूनियनों के पदाधिकारियों से त्रिवार्षिक समझौते पर गुपचुप हस्ताक्षर करा लिए हैं। इसके बाद से वे लगातार धरना-प्रदर्शन कर पांच दिनों से अनशन कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। यूनियन पदाधिकारी राजीव कौशिक ने बताया कि सोमवार को सुधीर पंवार, पंकज शर्मा, जयविंद्र खटाणा और पंकज कुमार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान अशोक कुमार, सहीपाल सिंह, रामकुमार, कप्तान सिंह, चैनपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, ओमवीर सिंह, गोविंद सिंह, महकार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed