Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Electricity theft caught at poultry farms, case filed against two

Roorkee News: मुर्गी फार्मों पर पकड़ी बिजली चोरी, दो के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught at poultry farms, case filed against two
लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने दो मुर्गी फार्मों पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। मुर्गी फार्म संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को क्षेत्र में मुर्गी फार्मों पर बिजली चोरी किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत पर एसडीओ प्रवेश कुमार ने पहले तिलकपुरी गांव में मुर्गी फार्म पर छापा मारा। यहां कटिया डालकर बिजली चोरी करने के साथ ही घरेलू कनेक्शन का दुरुपयोग किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने यहीं कुछ दूरी पर एक अन्य मुर्गी फार्म पर छापा मारा। यहां भी कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त कर लिया। मामले में निगम के अवर अभियंता राधेश्याम ने आरोपी विपिन यादव और सौरभ राठौर के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

लक्सर। देहरादून से आई विजिलेंस टीम और स्थानीय अधिकारियों ने क्षेत्र में छापा मारकर बिजली चोरी के मामले पकड़े। विभागीय जेई की ओर से आरोपी संजीव कुमार, जयप्रकाश, जोगेंद्र, जमीर अहमद, सलमान, इस्लाम और सगीर अहमद के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed