{"_id":"620bc1602951fd208547004b","slug":"electoral-joy-descended-jam-in-the-market-increased-the-misery-roorkee-news-drn4041644153","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी चुनावी खुमारी, बाजार में जाम ने बढ़ाई दुश्वारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी चुनावी खुमारी, बाजार में जाम ने बढ़ाई दुश्वारी
विज्ञापन
रूड़की मेन बाजर में लगा जाम।
- फोटो : ROORKEE
चुनावी खुमार उतरने के बाद मंगलवार को सुबह से ही बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। ऐसे में मेन बाजार से लेकर नगर निगम पुल तक जाम लग गया है। सुबह से लेकर शाम तक बाजार में जाम से लोग परेशान रहे।
सोमवार को मतदान वाले दिन शहर के सभी बाजार लगभग बंद थे। बाजार बंद रहने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सिविल लाइन बाजार, मेन बाजार, बीटी गंज बाजार में दुकान खुली तो लोगों की भीड़ भी नजर आई। दोपहर करीब तीन बजे मेन बाजार में चार पहिया और दुपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम लग गया। इस बीच ई-रिक्शा चालकों की लंबी लाइन ने भी बाजार में जाम से दुश्वारी बढ़ा दी। बाजार पूरी तरह से जाम हो गया। पैदल चलने वालों को भी निकलने के लिए जगह नहीं मिल पाई। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक आपस में भिड़ते नजर आए। इस बीच सोत बी पुलिस चौकी से पुलिस के दो जवान मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि बाजार और नगर निगम पुल पर यातायात पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे।
हाईवे पर तैनाती, बाजार से नदारद
मंगलवार को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए हाईवे पर जगह-जगह यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे। नगर निगम पुल पर एक भी जवान नजर नहीं आया। ऐसे में रेहड़ी और ठेली वालों ने नगर निगम पुल पर ही अपना ठौर बना लिया। पुल पर रेहड़ी और ठेली होने से सड़क संकरी हो गई और सुबह से लेकर शाम तक जाम लगता रहा।