फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Eight State Haj Inspectors deployed for the convenience of Haj pilgrims

Roorkee News: हज यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्टेट हज इंस्पेक्टर तैनात

Wed, 21 Jan 2026 05:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Eight State Haj Inspectors deployed for the convenience of Haj pilgrims
उत्तराखंड राज्य हज समिति ने वर्ष 2026 हज यात्रा के लिए आठ स्टेट हज इंस्पेक्टरों का चयन कर लिया है। इनमें से छह इंस्पेक्टरों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित सभी हज इंस्पेक्टर हज यात्रियों के साथ यात्रा पर जाएंगे और इसी दौरान उनकी सुविधाओं, मार्गदर्शन व समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि इस वर्ष उत्तराखंड से कुल 1366 हज यात्री सऊदी अरब यात्रा पर जाएंगे। प्रत्येक 150 हज यात्रियों पर एक हज इंस्पेक्टर को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी स्टेट हज इंस्पेक्टरों को 24 से 26 जनवरी तक सेंट्रल हज कमेटी मुंबई में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन




यह प्रशिक्षण अनिवार्य होगा जिसमें हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेवा, व्यवस्थाओं और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रतिभाग न करने वाले हज इंस्पेक्टर का चयन निरस्त माना जाएगा। मोहम्मद आरिफ ने यह भी जानकारी दी कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक हज यात्रियों का टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। इसके बाद फ्लाइट की तिथियों की घोषणा की जाएगी जिसकी तैयारियां की जा रही है। हज समिति अधिशासी अधिकारी मो. आरिफ ने सभी चयनित हज इंस्पेक्टरों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट हज इंस्पेक्टरों पर इनका हुआ चयन



फैज-ए-आम इंटर कॉलेज जसपुर के प्रधानाचार्य रईस अहमद



राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजपुर के प्रधानाचार्य सदाकत हुसैन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर ढाढ़ेकी के सहायक अध्यापक मुहम्मद गुलजार एवं मुहम्मद मोहसीन


रेलवे स्टेशन देहरादून के सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट मुहम्मद जावेद

राजकीय प्राथमिक विद्यालय तीरथ प्रथम जसपुर के सहायक अध्यापक गुल सनव्वर



राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्वालापुर के प्रधानाध्यापक तारिक हुसैन

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलौर के सहायक अध्यापक शकील अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed