फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Efforts to give different colors to government schools started

अब रंगों से होगी सरकारी स्कूलों की पहचान

Fri, 03 Sep 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Efforts to give different colors to government schools started
रुड़की। अब जिले के बेसिक, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों की पहचान उनकी दीवार पर हुए पेंट से होगी। शिक्षा विभाग ने हर स्कूल के लिए अलग कलर कोड निर्धारित कर दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अब बाहर से सिल्वर रंग के दिखेंगे तो राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एशियन व्हाइट कलर के नजर आएंगे। वहीं राजकीय हाईस्कूल/इंटर कॉलेज की बाहरी दीवारें ऑफ व्हाइट कलर की नजर आएगी। इस योजना को चलाने के पीछे शिक्षा विभाग का उद्देश्य स्कूलों को भव्य और आकर्षित बनाने की है।
विज्ञापन

अभी तक जिले में अधिकतर सरकारी स्कूलों में लाइट यलो कलर ही दिखाई देता था। सही मायने में यह कलर ही स्कूलों की पहचान बन गया था। इससे सरकारी स्कूलों की भव्यता कम हो रही थी और स्कूल अपना आकर्षण खो रहे थे। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को आकर्षण स्वरूप देने के लिए कलर कोड योजना शुरू की है। इसके तहत प्राथमिक, जूनियर और माध्यमिक स्कूलों में अलग-अलग कलर कोड तय कर दिए हैं। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक के निर्देशानुसार इन कलर कोड को जिले में लागू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि स्कूलों को आकर्षित बनाने के लिए कलर कोड योजना शुरू की गई है। इसके तहत हर स्कूल पर अलग रंग का पेंट किया जाएगा ताकि दूर से ही देखने पर पहचान हो सके कि स्कूल प्राथमिक है, माध्यमिक है या फिर जूनियर है। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाहरी दीवारों पर सिल्वर कलर होगा, जबकि कक्षाओं के अंदर व्हाइट कलर, खिड़की व दरवाजों पर स्मोक ग्रे और भवन के मध्य एक ग्रे कलर की पट्टी होगी। ऐसे ही राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाहरी दीवारों पर एशियन व्हाइट कलर होगा, जबकि कक्षा के अंदर व्हाइट, खिड़की व दरवाजों पर स्मोक ग्रे और भवन के मध्य रेड कलर की पट्टी होगी। इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेज में बाहरी दीवारों पर ऑफ व्हाइट, कक्षाओं में व्हाइट, खिड़की व दरवाजों पर फिरोज एक्वालाइट कलर होगा, जबकि इस स्कूल में भवन के मध्य ब्ल्यू कलर की पट्टी होगी।
विज्ञापन

नए भवनों पर लागू नहीं होगी योजना
मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि जिले में बहुत से ऐसे स्कूल भी हैं, जो हाल ही में नए भवनों में स्थानांतरित किए गए हैं। जबकि बहुत से ऐसे भी हैं, जिनपर हाल ही में रंग रोगन कार्य करवाया गया है। इनमें रंग रोगन की आवश्यकता नहीं है। ऐसे स्कूलों में कलर कोड योजना लागू नहीं होगा। हालांकि निकट भविष्य में यदि किसी स्कूल को रंग रोगन की जरूरत पड़ती है तो उसमें कलर कोड के तहत कलर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed