{"_id":"579b9e7d4f1c1ba61521e4a2","slug":"effigy-of-centre-government-burnt-in-protest-of-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में फूंका केंद्र का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में फूंका केंद्र का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ पुतला फूंकते हुए।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिक्कमपुर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। दोपहर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अनुज सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और देश में बढ़ रही, महंगाई का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूं का और जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनुज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में हमेशा गरीब, मजदूर और किसान का अहित होता रहा है। भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। संजय सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ रही महंगाई ने गरीबों की थाली से दाल चूरा ली है। जितने पैसों में पूरे परिवार को भोजन बनता है उतने में केवल एक किलो दाल ही आ रही है।
शमशाद शदर इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आनंद उपाध्याय, प्रदेश सचिव रीना गुप्ता, राजकुमार सैनी, संदीप कुमार, तेलूराम, अवनीश सैनी, धर्मवीर सिंह, तवरेज आलम, पंकज कुमार, जगपाल सिंह आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।