{"_id":"69726efaf4565723620206d5","slug":"e-tender-for-annual-contracts-of-dargah-piran-kaliyar-postponed-roorkee-news-c-5-1-drn1027-885477-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दरगाह पिरान कलियर के वार्षिक ठेकों की ई-निविदा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दरगाह पिरान कलियर के वार्षिक ठेकों की ई-निविदा स्थगित
विज्ञापन
दरगाह पिरान कलियर के वार्षिक ठेकों की ई-निविदा प्रक्रिया के तहत तकनीकी बिड (टेक्निकल बिड) खोलने की कार्रवाई प्रशासन ने तकनीकी कारणों से स्थगित कर दी है। अब तकनीकी बिड खोलने की नई तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी। इसकी सूचना संबंधित ठेकेदारों को दी जाएगी।
दरगाह प्रशासन की ओर से वार्षिक ठेकों की तकनीकी ई-निविदा खोलने की तिथि 22 जनवरी निर्धारित की गई थी लेकिन शासन स्तर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) में बदलाव होने और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) से जुड़ी प्रक्रिया लंबित रहने के कारण इसे खोला नहीं जा सका।
शासन ने 13 जनवरी को तत्कालीन मुख्य कार्यपालक अधिकारी सैयद शिराज उस्मान के स्थान पर उप सचिव, लोक आयुक्त उत्तराखंड के मोहम्मद आरिफ को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया था। पहले निविदा खोलने की प्रक्रिया पुराने अधिकारी की डीएससी मैप होने के कारण पूरी हो जाती थी लेकिन वर्तमान में नए अधिकारी की डीएससी बनवाने और उसे मैप कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि जब तक डीएससी बनकर मैप नहीं हो जाती तब तक तकनीकी ई-निविदा खोलने की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि मामला वित्तीय प्रकृति का है और आगे विवाद की स्थिति न बने इसलिए 22 जनवरी को तकनीकी बिड नहीं खोली गई। अब ई-निविदा को स्थगित कर नई तिथि तय कर संबंधित ठेकेदारों को सूचना दी जाएगी।