फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Due to non-drainage, the colony became a pond

जलनिकासी नहीं होने से तालाब बनी कॉलोनी

Wed, 22 Jul 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Due to non-drainage, the colony became a pond
रुड़की दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कालोनी में जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ प्रद - फोटो : ROORKEE
दिल्ली रोड स्थिति चौधरी चरण सिंह कॉलोनी को स्थापित हुए भले ही बीस साल से अधिक का समय गुजर चुका हो, लेकिन आज तक यहां के लोगों को जलभराव से छुटकारा नहीं मिल पाया है। ऐसे में लोगों की जिंदगी बद से बदतर हो गई है। कॉलोनी की जलभराव की समस्या पर शासन प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक मौन है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर करीब दो दशक पहले चौधरी चरण सिंह कॉलोनी स्थापित हुए थी। शुरुआत दिनों में यहां पर जल निकासी की कोई दिक्कत नहीं थी। क्योंकि बरसात और घरों से निकलने वाला पानी खाली प्लाटों में भर जाता था, लेकिन धीरे-धीरे कॉलोनी में मकानों की संख्या बढ़ी तो जलभराव की समस्या खड़ी होने लगी। इन दिनों कॉलोनी में कोई प्लाट खाली नजर नहीं आता है। इस कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर भर जाता है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि क्योंकि आज तक इस कालोनी की जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। कॉलोनीवासी चौधरी बृजपाल सिंह, चौधरी राजपाल सिंह, रमेश चंद्रा, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. आदेश गिरी, डॉ. एमएन सती, एमएन पुंडीर, अनुज सिंह, एनएल कोडियाल आदि का कहना है कि बिना बरसात के दिनों में भी सड़कों पर जलभराव हुआ रहता है। उन्होंने बताया कि इस बाबत प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के सामने गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आज तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed