{"_id":"6172d2adac9b004d7d5e7b05","slug":"due-to-lack-of-drainage-the-problem-of-dirt-will-be-solved-roorkee-news-drn3941057129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने के कारण गंदगी की समस्या का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने के कारण गंदगी की समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को कृष्णानगर समेत तीन क्षेत्रों में जल निकासी न होने पर निरीक्षण किया। यहां शहरी विकास विभाग की ओर से अपशिष्ट जल एवं मलयुक्त गाद प्रबंधन परियोजना के तहत समाधान किया जाएगा।
गौरतलब है कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत रुड़की शहर में जिन क्षेत्रों में सीवर लाइन नहीं डाली गई है और नालियों में गंदा पानी भरा रहता है, वहां शहरी विकास विभाग द्वारा अपशिष्ट जल एवं मलयुक्त गाद प्रबंधन परियोजना प्रस्तावित है। शुक्रवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने कृष्णानगर, राजेंद्र नगर और प्रेम नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने वालों में अवर अभियंता अनूप राठौर, मिथिलेश कुमार, हेमचंद्र भदानी एवं पार्षद प्रतिनिधि संजय कश्यप शामिल रहे।
आज होगी गोष्ठी
लादपुर कला के प्राइमरी स्कूल में शनिवार को निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति उत्तराखंड और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज हरिद्वार के सहयोग से ‘नशा अपराध की जननी है’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता और सीओ बीएस चौहान होंगे। गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।