फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Due to incessant rain, life was disturbed

लगातार हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

Mon, 18 Oct 2021 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
Due to incessant rain, life was disturbed
झबरेड़ा क्षेत्र में बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल। - फोटो : ROORKEE
शहर से लेकर देहात तक लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बारिश की सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। किसानों की धान, आलू, मटर, चना आदि की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। जो किसान धान काट चुके हैं, लेकिन खेत से उठा नहीं पाए उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में धान की करीब 10 फीसदी फसल को इस बारिश से नुकसान है। जबकि करीब 30 फीसदी सब्जियों की फसल को नुकसान होने की आशंका है। शहर में जगह-जगह जलभराव और सड़क पर पेड़ गिरने से लोगों को भारी मुसीबत हुई।
विज्ञापन

झमाझब बारिश से रुड़की में जगह-जगह जलभराव हुआ। प्रेम मंदिर रोड पर विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात सूचारू किया गया। इस दौरान लाइनों में फाल्ट आने से कई कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। दो दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र में गलियों से लेकर सड़कों तक जलभराव हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत शहर की कृष्णानगर और पनियाला रोड, शिवपूरम क्षेत्र में हुई। यहां दर्जनों गलियों में पानी भर गया। नगर निगम की टीम ने टेंकरों से पानी निकलवाया, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल पाई। वहीं बारिश के चलते कई जगह बिजली की लाइनों पर पेड़ और टहने गिर गए हैं। इससे बिजली व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। ऊर्जा निगम के कर्मचारी दिनभर लाइनों के फाल्ट ढूंढकर बिजली सूचारू करने में लगे रहे। प्रेम मंदिर रोड पर सुबह करीब सात बजे विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। जिसके चलते पूरी रोड बंद हो गई। नगर निगम कर्मचारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं देहात क्षेत्रों में बारिश से फसलें प्रभावित हुई। हजारों हेक्टेयर में खड़ी धान की फसल नीचे गिरने से बर्बादी की कगार पर पहुंच गई। हालांकि मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी का कहना है कि फिलहाल करीब दस फीसदी धान की फसल के नुकसान की आशंका है। बारिश जारी रही तो नुकसान और बढ़ेगा। इसके अलावा बारिश से सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा। जिला उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि रुड़की और आसपास क्षेत्र में 400 हेक्टयेर में सब्जियां लगाई गई है। बारिश के चलते तीस प्रतिशत तक के नुकसान की आशंका है। उधर, खानपुर क्षेत्र में गंगा का जल स्तर बढ़ने से दर्जनों गांव के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed