फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   drunk person fired, three ijured

शराब के नशे में फायरिंग, तीन घायल

Thu, 04 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 04 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
drunk person fired,   three ijured
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : amarujala

   इस दौरान दोनों पक्षों में पहले नोकझोंक हुई। उसके बाद नशे में धुत व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। जिसमें तीन ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से एक युवक के सीने में गोली लगने से रुड़की सिविल अस्पताल से जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 12 बजे खंजरपुर निवासी कुलदीप राणा शराब के नशे में धुत होकर अपनी कार से गांव में ही सिगरेट खरीदने निकला। लेकिन नहीं मिली। दूसरी दुकान पर जाने के लिए वह कार बैक कर जाने लगा। इसी बीच उसकी कार से एक बाइक टकरा गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। आरोप है कि बात इतनी बढ़ गई कि कुलदीप राणा पास ही स्थित अपने घर गए और बंदूक लेकर बाहर निकलते ही अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी। उसी दौरान सड़क पर खड़े दो ग्रामीणों को छररे लग गया। एक गोली पास ही खड़े खंजरपुर निवासी युवक चांद पुत्र जमील के छाती में लगी। जिससे वह मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज से आसपास का इलाका गूंज उठा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चांद को जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत अब स्थित बताई जा रही है। जबकि दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। देर रात मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्न किशोर सिंह और एसएसआई सिविल लाइंस गोविंद कुमार का कहना है कि शराब के नशे में आरोपी ने फायरिंग की है। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्मी युवक के भाई अफजल की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम कुलदीप राणा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कुलदीप राणा खुद को बीजेपी का नेता बताता है। आए दिन वह लोगों पर रौब गालिब करता रहता है। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि मामले में जल्द आरोपी की लाइसेंसी बंदूक जब्त की जाएगी। साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भी संस्तुति की जाएगी।

ठिठके पुलिस के कदम
बताया जा रहा है कि देर रात खंजरपुर गांव में अंधाधुंध फायरिंग के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर आरोपी गांव में मौजूद था। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी भी दी। लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी नहीं की और खानापूर्ति कर चलती बनी। 


बीजेपी ने झाड़ा पल्ला
कथित बीजेपी नेता कुलदीप राणा प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करता है। शराब के नशे में अंधाधुंध फायरिंग की बात सामने आने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने इससे पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा के रुड़की मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी का कहना है कि कुलदीप राणा को वह नहीं जानते और न इस नाम का कोई सदस्य कार्यकारिणी में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed